Breaking News
e03af3da ed95 45e4 929c e6b37522c3d1

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से आयोजित हुआ गणेश उत्सव

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टe03af3da ed95 45e4 929c e6b37522c3d1

फरीदाबाद:महारानी वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मंदिर प्रधान जगदीश भाटिया ने श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर में बैंड बाजे और धूमधाम के साथ गणेश का स्वागत किया गया। मंदिर में सुबह 9:00 बजे हवन यज्ञ और आरती का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर मंदिर संस्थान के चेयरमैन प्रताप भाटिया,फकीरचंद कथूरिया, नेतराम,विनोद पांडे,विमल पुरी, आदित्य,बलजीत,राहुल तथा चिराग मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि गणेश की स्थापना के साथ अब प्रतिदिन मंदिर में कीर्तन तथा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। 24 सितंबर को भजन संध्या और 25 को गणेश का विसर्जन किया जाएगा।

मंदिर में भजन संध्या और लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। भजन संध्या के लिए दिल्ली के सुप्रसिद्ध गायक राजू अनेजा व रवि मनोचा आएंगे और भगवान गणेश का पूजन करने के साथ-साथ माता रानी की भेंट भी गाएंगे.भजन संध्या के पश्चात मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रधान भाटिया ने सभी लोगों को इस धार्मिक आयोजन में आमंत्रित किया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *