Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 25 at 18.41.09

2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार – सिद्धार्थ

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

✍️प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भारी निगाहों से देख रही है

25/07/2021 अयोध्या – मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने आज यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी लाख कोशिशें कर ले लेकिन इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से वह नहीं रोक पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फैली अव्यवस्था को लेकर जनता में गहरा आक्रोश है और लोगों ने इस बार समाजवादी पार्टी को एक बार फिर प्रदेश की बागडोर सौंपने की ठान ली है। आज मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाबबाड़ी में आयोजित युवा फ्रन्टल संगठनों के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले साढे चार सालों में उत्तर प्रदेश को बदत्तर प्रदेश बना दिया है, यहां नौजवान किसान महिलाएं सभी वर्ग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व रीतियों से बुरी तरह से परेशान है। उन्होंने कहां की धर्म के नाम पर लोगों को एक दूसरे के साथ लड़ाने का भारतीय जनता पार्टी ने जो एजेंडा बना रखा है वह अब पूरा होने वाला नहीं है। श्री सिंह का कहना है कि समाजवादी पार्टी की ओर प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है और 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिले की पांचों सीटें जीत कर सपा सुप्रीमो को कार्यकर्ताओं की ओर से यह तोहफा देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए तैयारियों में कार्यकर्ता जुट गए हैं और पांचों विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी की विजय होना तय है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथों पर वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने का कार्य जरूर देख लें। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी का आज कोई भी विकल्प नहीं है, प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से आक्रोशित होकर अब प्रदेश की बागडोर अखिलेश यादव के हाथों में सौंपने को तैयार है।

 

श्री पाण्डेय ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश को पीछे धकेल दिया है ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पूरी मेहनत के साथ मैदान में उतरकर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले 2022 विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। जिला प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव ने बताया कि आज मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शहर आगमन पर उनका कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पहुंचे श्री सिंह को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत श्री सिंह ने कहा कि फैजाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीटें समाजवादी पार्टी के कब्जे में आएगी यह कार्यकर्ताओं के जोश ने पहले ही दिखा दिया है।

 

कार्यक्रम का संचालन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मो0 शुएब खां ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो0 शुएब खां, समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सुभाष पासी बब्लू, जिला महासचिव बख्तियार खां, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सिद्धार्थ सिंह का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

 

प्रवक्ता चैधरी बलराम यादव, सुनीता श्रीवास्तव, सरोज यादव, मो. सुहेल, राजू यादव, छोटे लाल यादव, दान बहादुर सिंह, रजत गुप्ता, अपर्णा जायसवाल, श्रीश चंद्र यादव, जगननाथ यादव, पार्षद हाजी असद, डॉ0 घनश्याम यादव, शिवांशु तिवारी, प्रवीण सिंह, मंजीत यादव, दीपक यादव, शादमान खां, शारिब हुसैन, विश्व प्रताप सिंह अंशु, भानु यादव, आकाश यादव, पंकज शर्मा, सतीश यादव, असलम पठान, मो0 राशिद सलीम घोसी, मोहित यादव, आकर्षित मौर्य, यश वर्मा, शाहबाज लकी, ईशा कुरैशी, कामिल हसनैन, निशा अख्तर, रिजवान, प्रदुम यादव, आशिफ चांद, विद्या भूषण, स्नेहलता निषाद, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, केपी सिंह, महेंद्र शुक्ल, सादिक बाबू, इश्तियाक खान, अवधेश गोस्वामी, अतुल यादव, विकास यादव, नीरज शर्मा, अमरेश यादव “राजन“, राम दुलारे, अनिल वर्मा, सुधांशु यादव, आकाश पटेल, अशोक यादव, शरद कुमार, पिन्टू वर्मा, सुरजीत यादव, भानु प्रताप यादव, सुमित रावत आदि लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *