Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 25 at 19.54.28 1

गाजीपुर पहुंचे अवनीश अवस्थी लिया पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे की प्रगति का हाल

 

 

IBN NEWS GHAZIPUR

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की गयी लखनऊ से गाजीपुर तक एक्सप्रेसवे का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की,

95 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है,शीघ्र ही एक्सप्रेसवे के मेन कैरिजवे को यातायात हेतु खोला जाना प्रस्तावित तीव्र गति से हो रहा है एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य, आर.ओ.बी. के निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये जाएं वे-साइड अमेनिटीज व टॉयलेट ब्लाक्स का निर्माण तीव्र गति से कराया जाए इण्टरचंज के निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण किये जाएं सर्विस लेन के निर्माण कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण किये जाएं.

कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न किया जाए

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने को है शीघ्र ही इस एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है जिसके बाद एक्सप्रेसवे के मेन कैरिजवे को यातायात हेतु खोल दिया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 25 जुलाई, 2021 को यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवनीश कुमार अवस्थी

सबसे पहले श्री अवस्थी ने जनपद लखनऊ में पैकेज 01 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पैकेज 01 में निर्माणाधीन आर.ओ.बी. 01 व आर.ओ.बी. 02 के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद श्री अवस्थी ने पैकेज 02 में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यहीं पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को ध्यान में रखकर विकास करने की बात कही तथा निर्माणकर्ता कम्पनियों के प्रतिनिधियों को शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर एक्सप्रेसवे के मेन कैरिजवे को शीघ्र ही यातायात हेतु खोलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्री अवस्थी नें यात्रियों की सुविधा के लिए वे-साइड अमेनिटीज व टायलेट ब्लाक्स के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

इसके बाद श्री अवस्थी ने पैकेज 03 में निर्माणाधीन आर.ओ.बी. का भी निरीक्षण कर शीघ्र ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। पैकेज 04 में हवाइपट्टी (एयरस्ट्रिप) का निरीक्षण कर श्री अवस्थी ने बताया कि शीघ्र ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर मेन कैरिजवे को यातायात हेतु खोल दिया जाएगा।

इसके बाद श्री अवस्थी ने पैकेज 05 में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आर.ओ.बी.) के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। यहीं पर भेलारा गांव के पास एक्सप्रेसवे पर बन रहे डायमण्ड इण्टरचेंज का निरीक्षण कर इसे शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिये। पैकेज 05 व 06 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा करते हुए श्री अवस्थी ने निर्माण कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे गुणवत्ता को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य तीव्रता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण किया जा सके।

इसके पश्चात श्री अवस्थी नें जनपद मऊ एवं गाजीपुर में पैकेज 07 व 08 के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। पैकेज 07 व 08 के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए श्री अवस्थी ने कहा कि एक्सप्रेसवे के शेष बचे कार्य को शीघ्र ही पूर्ण कराया जाए।

इसके अतिरिक्त सर्विस लेन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण का 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर एक्सप्रेसवे के मेन कैरिजवे को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। अब प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों को देश की राजधानी दिल्ली तक सीधी कनेक्टिविटी प्राप्त हो जाएगी।

इस निरीक्षण दौरे में यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीश चन्द्र वर्मा, मुख्य अभियंता सलिल यादव, यूपीडा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पी.आई.यू. के अधिशासी अभियंता व यूपीडा द्वारा प्रोजेक्ट मानीटरिंग के लिए सम्बद्ध की गयी कम्पनी राइट्स इण्डिया लि0 की टीम भी मौजूद थी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *