Breaking News

रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूप-रेखा तय की

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एनआईटी फरीदाबाद वाल्मीकि मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी मुख्य रूप से उपस्थित रहे जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की।

हरियाणा कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन मनोज बागड़ी मैं कहा कि आगामी 12 अप्रैल को दिल्ली में रन फॉर अंबेडकर मैराथन व 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ.बी आर अंबेडकर की जयंती सोनीपत में आयोजित की जाएगी। मनोज बागड़ी ने कहा कि भाजपा की सरकार बाबा साहब के बने हुए संविधान को खत्म करना चाहती है बाबा साहब ने दलित गरीबों पिछड़ों महिलाओं वंचित समाज को जो अधिकार दिए थे बीजेपी को धीरे-धीरे खत्म कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सामाजिक न्याय लागू किया आज इस सामाजिक न्याय के लिए हमें एकजुट होकर लड़ना होगा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलित गरीबों पिछड़ों की लड़ाई लड़ी सभी वर्गों को सम्मान दिया हमेशा सामाजिक न्याय के लिए आवाज बोलते की लेकिन आज भाजपा की सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करना चाहती है वक्त है कि हमें एक जुट होकर बाबा साहब के बने हुए संविधान की रक्षा करनी है संविधान बचाना है
जिला अध्यक्ष वर्जित कौशिक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज बागड़ी को आश्वासन देते हुए कहा कि फरीदाबाद से अधिक से अधिक लोग दिल्ली पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियां से आम जनताग्रस्त है भाजपा ने हमेशा गरीब दलित पिछड़ों के अधिकारों का हनन किया है लेकिन कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा वंचित समाज के लोगों के लिए लाभकारी नीतियां बनाकर सभी के लिए कल्याणकारी योजना लागू की।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के महासचिव करण सिंह लोहिया संगठन महासचिव अशोक रावल महासचिव कृपाल सिंह वाल्मीकि अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुंदर नेता, राहुल नागर,चंचल तंवर, परसोत्तम लाल भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …