Breaking News

चार वर्ष पुर्व हुए पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 5000.00/- का इनामिया आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर थाना चुनार की पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित ₹ 5000.00/- के इनामिया वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया । पुलिस के अनुसार बीते चार वर्ष पुर्व -2017 में थाना चुनार पर वादी महेन्द्र उराव निवासी टाकू थाना कुन्दू जनपद लोहरदग्गा, झारखण्ड द्वारा नामजद आरोपी के विरूद्ध अपनी(वादी की) पत्नी की हत्या करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।

 

उक्त अभियोग की विवेचना थाना चुनार पुलिस द्वारा की जा रही थी जिसमें फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹ 5000.00/- का इनाम घोषित किया गया था जिसमें बीते 27.जुलाई को उप निरीक्षक योगेन्द्रनाथ यादव व उनके सहयोगियों में हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल नागेन्द्र पटेल द्वारा इनामिया आरोपी सुरेन्द्र उराव पुत्र सोमरा उराव निवासी टाकू थाना कुन्दू जनपद लोहरदग्गा, झारखण्ड को उसके घर से गिरफ्तार नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय व उसके पश्चात जेल भेजा गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *