Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 15 at 7.43.32 PM

पूर्व विधायक शारदा राठौर ने ध्वजारोहण कर दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 15 at 7.43.32 PM

फरीदाबाद:बल्लभगढ़ 78 वे स्वतंत्र दिवस पर पूर्व विधायक शारदा राठौर ने अलग-अलग जगह ध्वजारोहण कर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को तिरंगा बांटे और मिठाई खिलाई।
इंदिरा कॉलोनी के श्रमिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हम नमन करते हैं देश के सैनिक जो सीमाओं पर तैनात होकर हमारी रक्षा कर रहे हैं। हम उनको सलाम करते हैं। हम नमन करते हैं उन श्रमिकों को जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हम नमन करते हैं देश के अन्नदाता किसानों को जिनकी वजह से आज हम लोग रोटी खा रहे हैं। हम नमन करते हैं बुजुर्गों को जो समाज को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका रहे हैं।

जिनके आशीर्वाद से हम सब आगे बढ़ रहे हैं। इसी तरह हम नमन करते मातृशक्ति को जो परिवार का पालन पोषण कर अपने कर्तव्य को निभाते हुए समाज में भी संतुलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हम नमन करते हैं युवाओं का जो मेहनत से पढ़ाई लिखाई कर विदेशों में अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके बाद पूर्व विधायक ने सेक्टर 22 स्थित पार्क में भी ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वहां लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *