Breaking News
153b93d2 642b 4a00 8016 1d45608437d7

पूर्व विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं अधिकारियों को दिए निर्देश

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट153b93d2 642b 4a00 8016 1d45608437d7

फरीदाबाद:एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना ने डबुआ कालोनी सेक्टर-50 में जाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।

इस दौरान स्थानीय निवासियों ने पूर्व विधायक भड़ाना को कालोनी में व्याप्त पानी की कमी,सीवर ओवरफ्लो होना,गलियां न बनने जैसी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद भड़ाना ने मौके पर ही अधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें जल निकासी तथा सीवरेज व नाले-नाली की सफाई बरसात से पूर्व करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से एनआईटी क्षेत्र में युद्धस्तर पर विकास कार्य कर रहे है,लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है और जहां-जहां लोगों की समस्याएं है,वह मौके पर स्वयं जाकर उनका जायजा लेकर उन्हें दूर करवाने का प्रयास कर रहे है।

इस अवसर पर नगर निगम वार्ड नंबर-10 के निवर्तमान पार्षद मनवीर भड़ाना भी मौजूद रहे। मनवीर भड़ाना ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद और लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य जोरों पर चल रहे है और विकास कार्य अधूरे पड़े है,उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा करवाकर लोगों को राहत दिलवाई जाएगी।

इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश त्यागी,बाबूलाल,चंदकिशोर सैनी,सुनील नागर,जयवीर नागर,अमित,दीपक,रतन,वेजनाथ त्रिपाठी,अशोक,योगेश कुमार, चुन्नू लाल,अभिषेक,दिनेश कुमार,शैलेंद्र,राजन साहनी,रामकरण यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *