Breaking News
2dad5325 24f7 41de b5f0 1e1146f1f84e

पूर्व विधायक ललित नागर ने लिया अमन भगत ब्रह्मचारी से आर्शीवाद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव क्षेत्र के गांव भैंसरावली स्थित बनी वाला हनुमान मंदिर में अमन भगत ब्रह्मचारी द्वारा पांच दिनों तक एक पैर पर खड़े होकर शुरू की गई तपस्या का आज समापन हुआ। इस दौरान विभिन्न गांवों के हजारों लोग ब्रह्मचारी अमन भगत से आर्शीवाद लेने पहुंचे। इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर ने भी मंदिर में पहुंंचकर अमन भगत से आर्शीवाद लिया।

2dad5325 24f7 41de b5f0 1e1146f1f84e

इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि भारत तपस्वियों की धरती रही है,यहां एक-एक तपस्वी व साधु-संतों ने अपनी तपस्या से समाज में सुख-समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि अमन भगत ब्रह्मचारी द्वारा भी जो पांच दिन का एक पैर पर खड़े होकर तप किया गया है,वह समाज में सुख-समृद्धि लाएगा और ऐसे महान तपस्वियों की बदौलत ही भारत का पूरे विश्व में एक अलग महत्व है इसलिए हम सभी ऐसे कर्मठ तपस्वियों का सम्मान कर उनका आर्शीवाद लेना चाहिए।

 

इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजकुमार नागर,रविन्द्र नागर,दीपक नागर,राजेंद्र सिंह खटाना सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *