Breaking News
Screenshot 6

अयोध्या पुलिस पर अमानवीय व्यवहार का पूर्व मंत्री पवन पांडे ने लगाया आरोप

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSScreenshot 6
अयोध्या – अयोध्या पुलिस पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे तेज़ नारायण पांडेय पवन ने पत्रकारवार्ता कर दोषी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करने व मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सिविल लाइन स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकारवार्ता कर पूर्व मंत्री तेज़ नारायण पांडेय पवन ने कहा कि निषाद समाज का युवक समरजीत निषाद को पूरा बाजार की पुलिस ने रात भर चमड़े के बेल्ट से और पट्टे से पूरी रात पीटती रही, जिससे वो कई बार अचेत हो जा रहा था, और दूसरे दिन 151 की धारा में चालान कर दिया। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने ये भी कहा कि समरजीत निषाद का क़ुसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपनी पत्नी को डांटा था जिसके बाद उसकी पत्नी ने डायल 112 पर कॉल कर दिया जिसके बाद उसे डायल 112 की पुलिस उसके आवास खानपूर पारा रसूलाबाद से पूरा बाजार पुलिस चौकी ले आई। पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने ये भी कहा कि समरजीत निषाद को चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मी ने पूरी रात एक कुख्यात अपराधी की तरह मारती रही, जिससे उसके जिस्म के हिस्सों में सूजन और चोट के निशान आज भी नज़र आ रहे हैँ।

पूर्व मंत्री ने इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश सरकार में मौजूद मंत्री संजय निषाद पर भी निशाना साधते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की हैँ। बता दें कि पूरा बाजार पुलिस चौकी की पुलिस पर इस तरह से बेरहमी से पिटाई करने की बात 17 सितंबर की बताई गई है। फिलहाल इस प्रकरण में पीड़ित समरजीत निषाद का मेडिकल और फोटो कराकर एक प्रार्थना पत्र एसएसपी को देकर दोषियों के विरुद्ध सस्पेंशन की कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को न्याय दिलाए जाने की मांग की हैँ।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *