Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 25 at 5.15.24 PM

गिरनार आश्रम मे लगा आख के रोगियो का चिकित्सा शिविर उद्घाटन करने पहुचे पूर्व मंत्री मिश्रा

 

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर। दिलदारनगर स्थित अवधूत भगवान राम नेत्र चिकित्सालय गिरनार आश्रम के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने फीता काटकर किया।

इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। आँख की जांच के बाद 21 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया।

WhatsApp Image 2024 02 25 at 5.15.25 PM

ऑपरेशन वाराणसी से आये अनुभवी डॉक्टरो द्वारा किया गया। वही लोगों को निःशुल्क चश्मा व लोगों को दवा भी वितरित किया गया। इस मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि संस्था द्वारा जरूरत मंदो का सफल आँख का ऑपरेशन किया जा रहा है वही दूसरी तरफ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयुष्मान योजना, जन औषधि, नये मेडिकल कॉलेज व एम्स आदि स्वास्थ्य सेवाओं से देश व प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर किया जा रहा है। इस नेक कार्य के लिए संस्था के प्रति आभार और साधुवाद प्रकट किया ।

WhatsApp Image 2024 02 25 at 5.15.24 PM

इस दौरान वेद प्रकाश, एडवोकेट शिबू, संजय यादव, वीर भद्र सिंह, अरविंद सिंह सचिव, राहुल सिंह, मिथलेश सिंह गहमरी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *