Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 07 at 8.51.09 PM

महाराजा अग्रसेन जयंती के कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःमहाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद द्वारा अग्रवाल सदन तेल मिल के पास ओल्ड फरीदाबाद में ध्वजारोहण किया का कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमे बतौर मुख्यातिथि पहुंच पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा धवजारोहण ओर दीप प्रज्वल्लित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा की नवरात्रो का पहला दिन है ओर वो मां दुर्गा से प्रार्थना करते हैं की समाज के साथ-साथ शहर को भी ओर प्रदेश को भी तरक्की मिले ओर मां ऐसा आशीर्वाद दे की हमारा फरीदाबाद बहुत तरक्की करे। और विश्व की ऊंचाइयां पर फरीदाबाद का नाम हो। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने प्रधान सुभाष गोयल अग्रवाल सभा ओल्ड फरीदाबाद व सभी पदाधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए कार्यक्रम का भव्य आयोजन करने पर बधाई दी।

ओल्ड फरीदाबाद के पदाधिकारीयों को धर्मशाला के पुनर्निर्माण करने के कार्य की भी सराहना की। पूर्व मंत्री ने कहा की केंद्र की माननीय मोदी सरकार महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतो पर चलने वाली सरकार हैं। सम्पूर्ण देश मे आज महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई जा रही है। पूर्व मंत्री ने कहा की महाराजा अग्रसेन ने बाल्यकाल से ही,संघर्षों से जूझते हुए अपने आदर्श जीवन कर्म से सम्पूर्ण मानव जगत को सही दिशा ओर रास्ता दिखाया फिर चाहे वो पशु बलि जैसी प्रथा को बंद करना हो याएक ईट और एक रुपया”का समाजवादी सिद्धांत।उपरोक्त कार्यक्रम के मौके पर विपुल गोयल ने कार्यक्रम में आई बेटियों के साथ मिलकर भोजन किया ओर बेटियों के पैर छू कर आशीर्वाद लिया।

 

इससे पहले वैश्य समाज के लोगों ने विपुल गोयल का किया फूल माला और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।इस मौके पर सुभाष गोयल प्रधान अग्रवाल सभा,ओल्ड फरीदाबाद, संत गोपाल गुप्ता,पंडित मुकेश शास्त्री,पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी,महेश गोयल,जगदीश गोयल,महेश सिंघल,जनरल सेक्रेटरी,नरेश सिंघल,श्री किशन, दीपक गोयल,जय प्रकाश गुप्ता ब्लैक रोज मेहंदी वाले,रविंद्र गोयल,प्रवीण चौधरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सतीश सिंगल चेयरमैन पोलूशन कंट्रोल बोर्ड,सुरेंद्र अग्रवाल,अजय सोनी,राजकुमार राज,जितेंद्र गर्ग,अजय गर्ग,सीमा गर्ग व सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *