Breaking News
41d0654c 8e41 4829 ad5c ce59efc058ea

अगले एक वर्ष में ढाई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगा एफएमडीए:सीएम मनोहर लाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट41d0654c 8e41 4829 ad5c ce59efc058ea

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद में अगले एक वर्ष के दौरान एफएमडीए द्वारा ढाई हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इन विकास कार्यों में फरीदाबाद से नोएडा के बीच नई सड़क का निर्माण एक महत्वपूर्ण परियोजना है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को सेक्टर 22-23 में एफएमडीए द्वारा पिछले एक वर्ष में पूरी की गई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि फरीदाबाद शहर को पूर्वी व पश्चिमी भाग से जोड़ने के लिए 300 करोड रुपए से लिंक रोड़ों का निर्माण किया जाएगा।

इसमें दो अंडरपास भी शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 12 नए रेनीवेल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा ठप हो चुके 64 पुराने ट्यूबवैल को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर से जेवर एयरपोर्ट जाने वाली सड़क का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसे फरीदाबाद शहर को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सिटी बस सर्विस में जल्द ही 50 नई ई-बसें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर के सेक्टर-61 में एक नया व अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बस टर्मिनल बनाया जाएगा और इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी स्थानीय सांसद विधायक पार्षद सरपंच पंच वह किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा जिस भी विकास कार्य की मांग की जाएगी उसे तुरंत पूरा किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहर को अन्य विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि शहर के सेक्टर 22-23 में 8 एकड़ में पार्क का सौंदर्य करण नगर निगम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा हृदयराम कुंड का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम से फरीदाबाद प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले जिले हैं। ऐसे में इन शहरों के विकास की तरफ ध्यान देना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हिसार,पंचकूला, सोनीपत,रोहतक सहित कई अन्य शहरों का भी विस्तार हो रहा है और इन शहरों के विकास की तरफ भी सरकार लगातार ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के बड़े व्यक्त राज्यों की प्रति व्यक्ति आय से भी ज्यादा है और यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शहर के विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वाले कुछ अधिकारियों की पहचान हो चुकी है और भविष्य में जो भी कोई इस तरह की के गलत कार्यों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टर व गलत धंधे करने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया और जनता का भी इसमें भरपूर समर्थन मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के गतिशील विकास के लिए महानगर विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। जिसके कारण फरीदाबाद को विकास कार्य के लिए फाइलें चंडीगढ़ भेजने की आवश्यकता नहीं है। फरीदाबाद के विकास के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण निरंतर कार्य कर रहा है जिसका फल जल्द ही जनता को मिलना शुरू होगा।

आने वाले समय में एफएमडीए द्वारा फरीदाबाद में कई विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद शहर को हमेशा से ही विकास कार्यों की सूची में प्राथमिकता पर रखा है। उन्होंने सेक्टर 22-23 के लोगों के लिए यह बूस्टर समर्पित करने पर कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा मिनी भारत है और इससे यहां हजारों लोगों को पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया और कहा कि लक्कड़पुर में बूस्टर का निर्माण होने से वहां पानी माफिया के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि इससे हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अगले विकास कार्यों का रोड मैप प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता,तिगांव से विधायक राजेश नागर,पृथला से विधायक एवं चेयरमैन नयनपाल रावत,पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा,उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया,एचएसवीपी की प्रशासक डॉ.गरिमा मित्तल सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *