Breaking News
WhatsApp Image 2024 07 12 at 7.31.17 PM

कोलकाता से गुमशुदा बच्चे को तलाश करने पर पिता ने पुलिस का किया धन्यवाद

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हम आपको बता दें कि 15 जून को सेक्टर-3 से एक नाबालिक लड़का फुटबॉलर बनने की चाहत लेकर घर से बिना बताए चला गया था। बच्चों के परिजनों ने थाने में शिकायत दी।

जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके बच्चे की तलाश की जा रही थी। लेकिन बच्चे के परिजनों ने बहकावे में आकर कई बार रोड़ जाम किया जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कड़ी मेहनत करते हुए बच्चे को कोलकाता से सकुशल बरामद करके उसके परिजनों के हवाले कर दिया। जिस पर लड़के के पिता ने पुलिस का धन्यवाद करने के लिए डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के कार्यालय आए और उन्होंनें पुलिस टीम का धन्यवाद किया और बताया कि वह किसी के बहकावे में आ गए थे और बहकावे में आकर उन्होंने रोड़ जाम किया था।WhatsApp Image 2024 07 12 at 7.31.17 PM उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस बहुत बेहतरीन कार्य कर रही है और पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए लड़के को सकुशल तलाश करके उनके हवाले कर दिया। इसके लिए वह फरीदाबाद पुलिस का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी के बहकावे में आकर सामाजिक शांति भंग ना करें, अपने बच्चों का ध्यान रखें,बच्चों से मित्रतापूर्ण व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।

फरीदाबाद पुलिस की भी आमजन से अपील है कि वह किसी के बहकावे में आकर सामाजिक शांति भंग करने की कोशिश ना करें और अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उनके मित्र बनकर उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश करें तथा उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करें। आपका सहयोग आपके बच्चों को हौसले के पंख देकर उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने में मदद करेगा और एक दिन सफल होकर वह आपका नाम रोशन करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *