Breaking News

फतेहगंज : नारी सशक्तिकरण अभियान का प्रशिक्षण आज से शुरू

नारी सशक्तिकरण अभियान का प्रशिक्षण आज से शुरू
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के ब्लॉक सभागार में सोमवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का आगाज हो गया।महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक माह चलने वाले संकल्प अभियान का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किया। ब्लॉक सभागार के मंच से बेटी बचाओ का संकल्प लिया गया।
सोमवार को सुबह से ब्लॉक सभागार फतेहगंज पश्चिमी में कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आंगनवाड़ी महिला कार्यकत्री और शिक्षा विभाग से एक स्कूल से एक महिला के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका संगीता मित्तल ने समाज में बेटी के महत्व को समझाया।प्रभारी खंड विकास अधिकारी एम आई खान ने महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान 20 दिसंबर तक चलाया जाना है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी इंद्रा कुमारी ने बताया कि 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।20 दिसम्बर को नारी स्वावलंबन सम्मेलन के साथ समापन किया जाएगा।इस मौके पर और जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभारी खंड विकास अधिकारी शिक्षा विभाग से शिक्षिका संगीता मित्तल आंगनवाड़ी कार्यकत्री महिला और शिक्षा विभाग से महिला शिक्षिका आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

रिपोर्ट सौरभ पाठक ibn24x7news बरेली

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *