रिपोर्टर– सौरभ पाठक
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गाँब की दवा लेने गयी एक नाबालिक लड़की को गाँब का ही एक युवक वहला फुसलाकर भगा ले गया ।किशोरी के पिता ने तहरीर देकर पुलिस को सूचना दी है।
किशोरी के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के मुताबिक उसकी 15 बर्षीय पुत्री दो दिन पहले दिन के करीब 12 बजे फतेहगंज कस्बे में दवा लेने गयी थी। शाम तक नही लौटी तो उसे चिंता हुई तो उसने कस्बे और सभी रिश्तेदारी में तलाश करना शुरू कर दी । तो उसे कुछ लोगो ने वताया कि उन्होंने उसकी बेटी को गाँब के ही एक युवक शिशुपाल के साथ बाइक पर बैठकर फतेहगंज की ओर जाते देखा था।लोगो के बताने अनुसार जब किशोरी के पिता ने उस युवक को उसके घर देखा तो बो भी घर से गायब है।घरवालो ने भी कोई उचित जानकारी नही देने पर उसने पुलिस को किशोरी वरामद करके कार्यवाही करने की लिखित सूचना दी है ,पुलिस अभी मुकदमा नही लिखा है।
Tags फतेहगंज
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …