Breaking News

फरीदाबाद : ईद-ए-जहरा की खुशबू से महका शहर,मोहम्मद आबिद

ईद-ए-जहरा की खुशबू से महका शहर,मोहम्मद आबिद
फरीदाबाद:सेक्टर-21 में सईद जैदी के इमाम बाडे मे जशने ईद-ए-जहरा के मौके पर एक महफिल का शानदार आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाहर से आये शायरो के अलावा स्थानीय शायरो ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की बेटी बीबी फातिमा जहरा सल्वातुल्लाह अलैहा को इस ईद की मुबारक बाद पेश की। इस महफिल की सदारत मौलाना मोहम्मद आबिद ने किया | कहा कि ईदे जहरा की खुशबू से शहर महक रहा है। मौलाना हैदर मेंहदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। महफिल में बाहर से आये शायर असगर हुसैन देहलवी,नासिर फतेहपुरी और अली इमाम नौगान्वी के अलावा स्थानीय शायरो मे सैय्यद आजाद हसनैन जैदी,अनवर,परवाज हैदर, मौहम्मद अजीम, मोहममद ज़फर रामपुरी, सलमान जैदी, अनवर मेंहदी,मोहम्मद रजा जैदी,चाँद जैदी, मन्ज़र और खुरशीद सिरसिवी के अलावा शायरे एहलेबैत काशिफ अब्बास ने अपना-अपना नजराना बीबी फातिमा जहरा की खिदमत में पेश करके महफिल को चार चाँद लगा दिये।महफिल की निजामत युवा मोलाना रिजवान हैदर ने बहुत ही बेहतरीन और यादगार अन्दाज में की। इस नूरानी महफिल का समापन मोलाना हैदर मेंहदी ने मुल्क में अमन-शांति और भाई चारा कायम रखने के लिये ईश्वर से कामना की और कहा कि दुनिया में केवल भारत ही एक एेसा मुल्क है जहाँ सभी धर्म और दूसरे मजहबो मिल्लत के लोग आपस मे मिल-जुलकर प्यार से रहते हैं | इसलिए मेरा भारत महान है। इस मौके पर शहर के बहुत से गणमान्य नागरिक भी काफी तादाद मे मौजूद रहे | महफिल के आयोजक सईद जैदी ने सबका आभार व्यक्त किया|

रिपोर्ट बी. आर. मुराद ibn24x7news  फरीदाबाद,हरियाणा

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *