Breaking News

फरीदाबाद : 990 झुग्गीवासियों को सौंप दी, फ्लैट की चाबी

990 झुग्गीवासियों को सौंप दी, फ्लैट की चाबी
फरीदाबाद:बाईपास को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए अब झुग्गीवासियों को फ्लैट की चाबी सौंपने शुरू कर दिया गया है | मंगलवार को 990 झुग्गीवासियों को चाबी सौंप गई | यहां कुल 1625 झुग्गीवासियों को फ्लैट दिए जाने है | मौके पर हुड्डा प्रशासन धर्मेंद्र सिंह भी कुछ झुग्गीवासियों को फ्लैट की चाबी सौंपने आए थे |
दिनभर सर्वे एसडीओ धर्मबीर वर्मा अपने स्टाफ सहित मौके पर मौजूद रहे | एसडीओ वर्मा ने बताया कि जिन झुग्गीवासियों को चाबी सौंप दी गई हैं,वह अपनी झुग्गी तोड़कर सारा सामान फ्लैट में शिफ्ट कर लें | सभी फ्लैट देने की प्रकिया पूरी होते ही हुड्डा द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी |
हुड्डा प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एनएचएआइ को बाईपास हैंडओवर करना है | इसलिए प्रकिया तेजी से पूरी की जा रही है | एनएचएआइ झुग्गियों वाली जगह पर कब्जा लेगी | पर इन झुग्गीवासियों ने हाईकोर्ट से स्टे लगा दिया है | जिसमें तीन महीने तक झुग्गी रुकने के लिए लिखा हुआ है |

रिपोर्ट  बी. आर. मुराद ibn24x7news फरीदाबाद

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0002

देवरिया – रामपुर कारखाना में भावी विधायक प्रत्याशी के रूप में कृपा शंकर उपाध्याय का नाम चर्चा में

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 339 रामपुर कारखाना में वर्ष 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *