Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 30 at 5.53.41 PM 1

फरीदाबाद-जन कल्याण संस्था ने तीन सौ बच्चों को शूज बांटे

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:एनआईटी नं-3 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन कल्याण संस्था द्वारा फाउंडर प्रेसिडेंट एससी गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा तथा पीके त्रिपाठी द्वारा प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में तीन सौ बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म के अंतर्गत शूज बांटे। इन में से एन आई तीन फरीदाबाद के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओल्ड फरीदाबाद तथा गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेवला महाराजपुर के सौ सौ बच्चों को शूज वितरित किए। जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष एस सी गुप्ता ने कहा कि सभी बच्चों,छात्र और छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए कि वे भी बड़े होकर दूसरों की सहायता करें और शिक्षा के महत्वपूर्ण क्षेत्र में सुविधाओं से वंचित बच्चों की सहायता करें। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष एस सी गुप्ता, संस्था के पदाधिकारियों पीके त्रिपाठी और लक्ष्मण शर्मा का विद्यालय की छात्राओं की सहायता के लिए तथा शूज वितरण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याण संस्था द्वारा समय समय पर समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों का समस्त विद्यालय परिवार की ओर से हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिकों द्वारा संचालित जन कल्याण संस्था की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है तथा संस्था द्वारा गवर्नमेंट स्कूल्स में अध्यनरत बच्चों की निःस्वार्थ सहायता करना इस तथ्य का द्योतक हैं। बच्चों को शूज वितरण में सहयोग करने के लिए प्राचार्य डॉक्टर बिजेंद्र कसाना और प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्राध्यापकों विनोद बैंसला, मोनिका,शीतल,शारीरिक शिक्षा शिक्षिका मंजू,दीपक मदान, संजय मिश्रा का भी बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *