Breaking News

फरीदाबाद-सीके बिरला ग्रुप ने शिरडी साई बाबा स्कूल के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के लिए 20 लाख रूपये का अनुदान दिया

1 1

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी सेक्टर-86 के प्रांगण में एचआईएल लिमिटेड की टीम का आगमन हुआ। साई धाम संस्थापक डा.मोतीलाल गुप्ता,प्रिसिंपल बीनू शर्मा ने टीम का स्वागत किया। टीम ने साई धाम द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। पीपी पसरीजा, प्रधानाचार्या बीनू शर्मा व रोटेरियन मनोहर पुनयानी ने एचआईएल लिमिटेड की टीम के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर उनको सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसने सभी का मन मोह लिया। भ्प्स् स्जकण् टीम ने साई धाम द्वारा गरीब व वंचित बच्चों को दी जाने वाली निःशुल्क व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ निःशुल्क यूनिफार्म,किताबें,स्टेशनरी देने के कार्य की सरहाना की। साई धाम की गतिविधियों से प्रसन्न होकर एचआईएल लिमिटेड ने बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के लिए 20 लाख रूपये का अनुदान दिया। उन्होंने साईधाम के अन्य कार्यों की भी प्रशंसा की चाहे वह वोकेशनल ट्रेनिंग हो या निःशुल्क कपड़ा वितरण हो। साईं धाम अध्यक्ष डा.मोतीलाल गुप्ता सभी बच्चों को शिक्षा व सेवा कार्य के लिए प्रोत्साहित किया तथा एचआईएल लिमिटेड द्वारा किये गए सहयोग लिए कोटि-कोटि धन्यवाद किया और साथ ही इस प्रकार के सहयोग के लिए अन्य संस्थओं का आह्नान भी किया। इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार,राजेश सिंह,हर्षवर्धन,कीर्ति प्रकाश,रणसिंह,जय चन्दर,सौरभ शर्मा,यूएस अग्रवाल,रोटेरियन मनोहर पुनयानी,केदारनाथ अग्रवाल,बलराज गोयल,विकास मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। आजाद शिवम दीक्षित ने सुचारू रूप से मंच का संचालन किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *