Breaking News
IMG 20220321 211034 1

स्व० गिरिजा देवी कन्या इंटर कॉलेज में विदाई समारोह व वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन

Ibn24*7news
श्यामदेउरवा महराजगंज
श्यामदेउरवा – महमदा मार्ग पर स्तिथ स्व० गिरिजा देवी कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को विदाई समारोह के साथ वार्षिक उत्सव का भी आयोजन किया गया।

इस दौरान विदाई समारोह में उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्यामदेउरवा प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने किया तथा छात्राओं ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। छात्राओ ने सबसे पहले मां सरस्वती की’ हे मां शारदा’ गीत की प्रस्तुति की जिसमे ज्योति गौण, मानसी शर्मा, अनुराधा, अंजु, मधुर, रीता चौधरी व प्रियंका समेत तमाम छात्राये शामिल रही।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विदाई समारोह दुखद घड़ी है लेकिन जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह जरूरी है क्योंकि छात्राये यहां से पढ़ कर दूसरे विद्यालय में उच्च शिक्षा के लिये जायेगीं। विद्यालय प्रबंधक मनोज पाण्डेय ने कहा कि यह अभी छोटी परीक्षा है, इसके बाद इनको को और बड़ी परीक्षा देनी होगी इसलिये ये मेहनत करके अपने गुरुजनों का नाम रोशन करें। अंत में विद्यालय के प्रबंधक मनोज पाण्डेय व प्रधानाचार्या सोनी पाण्डेय पाण्डेय ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।इस आयोजन में अध्यापक धर्मेंद्र विश्वकर्मा, नागेंद्र यादव, गौरव अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सतपाल सिंह, अरविंद शर्मा, जितेंद्र पटेल, प्रेम शिला यादव व पूनम यादव समेत सम्मानित गण में राजन यादव, शिवराम दुबे, मोनू पाण्डेय व सौरभ पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *