Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 10.25.51 PM

गोर्रा राप्ती दोआबा समिति का हुआ विस्तार

क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा, नये पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

रिपोर्ट IBN चन्द्रप्रकाश भारती
चौरी चौरा गोरखपुर

गोरखपुर। गोर्रा राप्ती दोआबा विकास संघर्श समिति की कार्यकारिणी की बैठक समिति के संयोजक/अध्यक्ष श्री मुन्नीलाल यादव जी अध्यक्षता में तथा संचालन महामंत्री विनोद कुमार किया गया। बैठक में दोआबा के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। तथा समिति का विस्तार किया गया।
1-गोहटाताल में नवनिर्मित रेगूलेटर को संचालित होने पर मण्डलायुक्त श्री रविकुमार एनजी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
2-दोआबा क्षेत्र के जर्जर बन्धो को मरम्मत अतिशिघ्र शुरू किया जाने का मांग शासन प्रशासन में रखा जाएगा।
3-संवेदनशील कटान स्थलों को चिन्हित करके बोल्डर पिचिंग कराने की मांग शासन प्रशासन में रखा जाएगा।
4-साधू मोड़ से जमरु गांव तक बन रहे सड़क को उच्चीकृत लगभग एक मीटर तक किए जाने का मांग
5-कछारान्चल के सड़कों जो बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ है अतिशिघ्र बनवाया जाने का मांग

6-भूअरहिआ (इटौवा बांध पाथ)पर पंपिंग स्टेशन ही जलजमाव से निजात दिला पायेगा। अतः पंपिंग स्टेशन की मांग शासन प्रशासन में जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन के माध्यम से उठाया जाए।
सहित अन्य समस्या पर चर्चा हुआ।
एवं संगठन का विस्तार करके समिति को मजबूती प्रदान किया गया। समिति के मजबूत करने के लिए नये सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।आज विभिन्न लोगों को पदाधिकारी बनाया गया।

उपाध्यक्ष ~ श्री अमरजीत यादव प्रधान थुन्ही बाजार, राकेश यादव प्रधान मिश्रौलिया, मुन्ना गौड़ पूर्व प्रधान , जयगोविंद यादव प्रधान जमरू, पप्पू यादव प्रधान गोपालापुर
सचिव~श्री शिवाजी सिंह प्रधान पुरनहा, विनित कुमार प्रधान इटौवा, कपिल देव प्रधान करौंता,
कार्यकारिणी सदस्य~नरेद्र तिवारी, निखिलेश यादव सोनू, कन्हैया शर्मा, विपिन यादव।
संरक्षक मण्डल~श्री शत्रुजीत तिवारी
को बनाया गया। सभी लोगों को संयोजक/अध्यक्ष श्री मुन्नीलाल यादव जी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने तन मन धन से समिति और दोआबा क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की प्रतिज्ञा ली।
इस बैठक में दोआबा क्षेत्र किसानों ने समिति के अध्यक्ष श्री मुन्नीलाल यादव जी माल्यार्पण कर धन्यवाद दिया और कहा कि निश्चित रूप से समिति दोआबा क्षेत्र की समस्यायों को शासन प्रशासन में जोरदार तरीके से रख रहा है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *