Breaking News

एक्सलूसिव लखीमपुर खीरी : सगे बड़े भाई की लाठी डंडों से पीट पीटकर नर्शश हत्या हत्या

सगे बड़े भाई की लाठी डंडों से पीट पीटकर नर्शश हत्या हत्या
लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भाइयों ने आपसी विवाद के चलते अपने परिवार के साथ मिलकर अपने ही सगे बड़े भाई की लाठी डंडों से पीट पीटकर नर्शश हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए इधर हत्या की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गईऔर उधर म्रतक के परिजनों में कोहराम मच गया ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है ।
दरअसल यह ताजा मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया कलां का है जहां के ग्राम बड़े पतवारे में ग्रीन कार्ड के द्वारा लिये गये रूपयों के बटवारे को लेकर और जमीनी विवाद के चलते गांव के महावीर के पुत्र मीही लाल,सेवक राम,तिलक राम में विवाद हो गया और विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि महावीर के पुत्र सेवक राम और तिलक राम ने अपनी पत्नियों  के साथ मिलकर मिहीलाल के घर में घुस गये और उसे खीचकर बाहर सड़क पर ले आये और उसे लाठी डण्डों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया
और यही नहीं उन्होने मीही लाल की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी और बच्चों की भी जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गये ।हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ।
इधर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है ।

रिपोर्ट मोहम्मद असलम ibn24x7news लखीमपुर खीरी

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *