Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 24 at 12.22.27 PM

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबको मिलेंगी सुविधा:धर्मवीर भड़ाना

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट एवं लॉयर्स जस्टिस फॉर्म के सहयोग से राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर कंबल वितरण एवं भंडारे प्रसाद का आयोजन एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र में किया गया।

WhatsApp Image 2024 01 24 at 12.22.27 PM

इस अवसर पर विषेश अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक दशरथ चौरसिया ने आए हुए विशेष अतिथि सहित सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व स्मृति भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर भड़ाना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और यहां के निवासियों को पंजाब एवं दिल्ली की तर्ज पर सारी सुविधाएं चाहे वह पानी की हो बिजली की या शिक्षा की एवं स्वास्थ्य के मुफ्त में प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी समेत आम आदमी पार्टी जिला सचिव मेहरचंद हरसाना एवं आम आदमी पार्टी की दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *