Breaking News

सभी ने अश्रुपूरित नेत्रों से दी श्रद्धांजलि

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

02/06/2021 मवई अयोध्या – विश्व हिंदू महासंघ अयोध्या मंडल के धर्माचार्य प्रमुख तथा अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अमरनाथ पांडेय के आवाहन पर आज नंदी ग्राम भरतकुंड के श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर के प्रांगण मे अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ,भूमि विकास बैंक बीकापुर के अध्यक्ष, राज माधव विद्यालय के उपप्रबंधक पं० रमेश शुक्ल तथा परिषद के बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष पं० मानस तिवारी की धर्म पत्नी श्रीमती अमरलता तिवारी के विगत माह हुए आसमयिक निधन पर परिषद द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमे परिषद के राष्ट्रीय, प्रांतीय, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों व विशिष्ट महनुभावों व गणमान्य व्यक्तियों तथा दोनों दिवंगत आत्माओं के परिजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही सभी ने अश्रुपूरित नेत्रों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धा जंलि अर्पित की ।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित गिरीश पांडेय, डिप्पुल , पंडित अमरनाथ पांडेय, पं०भोला शंकर शुक्ल,राष्ट्रीय संरक्षक पं०राम अनुज तिवारी, संगठन मंत्री पं० विनय पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रिय ब्रत चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष डा० दिनेश कांत पांडेय, जिला अध्यक्ष पं० राकेश पाठक ,ब्लाक अध्यक्ष मानस तिवारी, तथा कमला प्रसाद बागी, द्वारिका प्रसाद पांडेय, कपिल देव दुबे ,रमाकांत दुबे आदि ने अपने संस्मरण व भावविह्वल अनुभूतियों के साथ विचार व्यक्त किये जिससे सभी.द्रवित हुये।बड़े ही शोकाकुल वातावरण मे भगवान के चरणो मे स्थान देने तथा

 

दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु अश्रुपूरित नेत्रों से दोनों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर परिजनों व परिषद परिवार ने श्रद्धांजलि अर्पित की ।मंदिर के व्यवस्थापक मं० परमात्मा दास के नेतृत्व में वैदिक पुजारियों द्वारा आयोजन का प्रारम्भ तथा समापन स्वस्ति वाचन से किया गया । इस अवसर पर संजय पांडेय, अजय पांडेय, हरीओम पत्रकार, राहुल तिवारी, अंजनी पांडेय, शैलेंद्र कुमार पांडेय उर्फ मोनू, सुनील कुमार पांडेय, अवधेश शुक्ल, राकेश मिश्र, अशोक तिवारी, रमाकांत पांडेय, रविकुमार तिवारी, अश्वनी शुक्ल,हर्षित शुक्ल(आशू),अमित तिवारी, कल्लू तिवारी, सत्यम तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी, शिव प्रसाद उपाध्याय, राधेश्याम उपाध्याय, अश्वनी मिश्र, अंजनी तिवारी, प्रवेश पांडेय, अंकित तिवारी, अंकित पांडेय,श्रीकांत तिवारी आदि के द्बारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *