Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 05 at 3.46.20 PM

इटावा अवैध असलाह,चाक़ू सहित एक शातिर अपराधी गिरफ्तार

 

 

रिपोर्ट:-अंकुर त्रिपाठी जिला संवाददाता इटावा

इटावा:- जनपद में दिनांक 04/05.03.2022 की रात्रि को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं की रोकथाम चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ऊसराहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी । पुलिस टीम गश्त के दौरान नन्दपुर की ओर जाने वाली सडक के किनारे पहुचे तो उन्हे एक व्यक्ति कंधे पर बन्दूक लिये दिखायी दिया , जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम बान्डे पुत्र देवीसिह चन्देल निवासी बस्ती करोली थाना कोतवाली जिला करोली राजस्थान हाल पता तम्ब नगला भगे थाना ऊसराहार जिला इटावा बताया गया । जिसके कब्जे से 01 SBML बन्दूक फैक्ट्रीमेड, 302 ग्राम बारुद व 01 अवैध चाकू आदि सामान बरामद किया गया । पुलिस टीम द्वारा बरामद असलाह एवं विस्फोटक के संबंध में अभियुक्त से जरुरी प्रपत्र मांगने पर अभियुक्त प्रपत्र दिखाने में असमर्थ रहा ।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया ।।गिरफ्तार अभियुक्त 1. बान्डे पुत्र देवासिह चन्देल निवासी बस्ती करोली थाना कोतवाली जिला करोली राजस्थान हाल-पता तम्बू नगला भगे थाना ऊसराहार इटावा ।
बरामदगी- 1. 01 अदद SBML गन फैक्ट्रीमेड (बारुदी) बन्दूक का नम्बर मिटाया गया है। 2. 01 अदद छुरा नाजायज 3. 302 ग्राम बारुद लोहे की बोतल मे 4. 01 लेदर की बेल्ट 5. 01 लेदर पोच 6. 64 अदद छर्रे( गोली) 7. 05 ग्राम पोटाश पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0स0 42/22 धारा 3/8/25 आर्म्स एक्ट थाना ऊसराहार इटावा 2. मु0अ0स0 43/22 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 1980 थाना ऊसराहार इटावा
3. मु0अ0स0 44/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना ऊसराहार इटावा । पुलिस टीम- उ0नि0 गंगादास गौतम थानाध्यक्ष थाना ऊसराहार, उ0नि0 गीतम सिंह , का0 संजीत कुमार का0 धीरेन्द्र सिह

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *