Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 09 at 4.46.22 PM

फतेहगंज-मंदिर में हुई भगवान विष्णु माता लक्ष्मी व शिव परिवार की स्थापना बड़ी धूमधाम से निकली शोभा यात्रा

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली  

फतेहगंज पश्चिमी।कस्बे के मोहल्ला साहूकारा में रामआसरे मणी मंदिर में सोमवार को शिव परिवार, भगवान विष्णु माता लक्ष्मी, माता सन्तोषी की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा आशीष बंशल द्वारा करायी गयी।इससे पहले फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में भव्य शोभा यात्रा निकालकर लोधीनगर चौराहे स्थित लगंडे बाबा मन्दिर,प्रकाशी लाला मंदिर समेत पांच मंदिरों की परिक्रिमा की गई। शोभायात्रा में अच्छी खासी भीड़ जुटी। भगवान के जयकारे से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा का चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य व कस्बे के लोगो ने फूलों से स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शर्वत पिलाया। उसके बाद मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर प्रांगड़ में आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद चखा।शोभा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, सचिन चौहान,राजकपूर गुप्ता,प्रेमपाल गंगवार,प्रहलाद अग्रवाल,कैलाश शर्मा, रजत अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, दीपक गोयल, चंद्रपाल यादव, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, ठाकुर अमित सिंह, कन्हैया लाल,अमित सिंह आदि लोग शामिल रहे।सुरक्षा व्यवस्था में एस आई मुनु सिंह एस आई नरेंद्र सिंह महिला एस आई मधुरानी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260708 162754

देवरिया – भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के अंश निर्धारण एवं दर निर्धारण को लेकर बैठक संपन्न

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया 8 जुलाई। भलुअनी-रुद्रपुर मार्ग के निर्माण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *