Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 09 at 6.16.50 PM

अयोध्या -माँजनपुर मेडिकल कालेज का भूमि पूजन संपन्न

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

मवई अयोध्या – विश्व में भारत का सम्मान कैसे बढ़ें इस पर मोदी जी दिन रात मेहनत कर रहे है आगामी 30 मई को मोदी जी के शासन को लगभग 8 वर्ष होने जा रहा है इन वर्षो में मोदी जी की सरकार के काम से इलाके का कोई ऐसा घर बाकी नहीं होगा जिसके हिस्से में कोई न कोई कार्य जरूर हुआ होगा, माँजनपुर में बनने वाला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज देश व प्रदेश में अलग पहचान बनाएगा, ये बातें आज भूमि पूजन के अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कही, माँजनपुर में मेडिकल कालेज न बने इसके लिए विरोधियो ने तमाम कोशिशें की, परन्तु लाखों लोगो की दुआओँ के चलते आज भूमि पूजन का शुभ अवसर आया है आने वाले 24 सितम्बर 2023 को मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा उसके बाद 2024 से मेडिकल की पढ़ाई और गरीबो को दवाई देने का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम बरन चौहान ने की, 38 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाला मेडिकल कालेज रुदौली का स्वर्णिम कार्य कहलायेगा इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव, निर्मल शर्मा, अंजनी साहू, राजेश शर्मा, राम मदन साहू, वेद मुनि जी, पूर्व प्रधान शांति रावत, राम नरेश गुप्ता, धर्मेन्द्र वर्मा, प्रधान योगराज यादव, लालता प्रसाद, हिमांशु निषाद, सुजीत सिंह, भानू यादव, मलहू गुप्ता, सहित बिभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *