Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 18 at 7.43.56 PM

समतामूलक समाज की स्थापना ही बसपा का मुख्य उद्देश्य – राम करन

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

18/11/2021 मवई अयोध्या – बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में 271 विधानसभा क्षेत्र रुदौली की सेक्टर एवं पोलिंग बूथ कमेटी का कैडर कैम्प रुदौली डिग्री कॉलेज रुदौली के सभागार में आज संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता माननीय बाबू रामकरन जी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वनाथ पाल जी मुख्य सेक्टर प्रभारी फैजाबाद इलाहाबाद मिर्जापुर मंडल रहे। कैडर कैम्प के विशिष्ट अतिथि गया शंकर कश्यप जी सेक्टर संयोजक फैजाबाद इलाहाबाद मिर्जापुर मंडल रहे। कैडर कैम्प को सम्बोधित करते हुए बाबू रामकरन जी ने कहा बसपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारतीय संविधान की विशेषताओं को आम जनमानस में जाकर बताएं। धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र भारत गणराज्य है। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा है। जिसमें सबको बराबर का अधिकार मिला है।

सबका देश है ।सबको मताधिकार का अधिकार मिला है। गरीबी खत्म करें। छुआछूत समाप्त करें ।समतामूलक समाज की स्थापना करें। गरीब अभी भी गरीब है। हिंदू मुस्लिम झगड़े होते रहते हैं। एक वोट के सहारे गरीबी दूर कर सकते हैं। हमारे समाज के लोगो को अपने अधिकार को जानना होगा। सपा के पास मिशन नहीं है कांग्रेस बीजेपी एक जैसी पार्टी है। मुसलमानों ,दलितों, पिछड़ों को मजबूर , गरीब बना दिया गया है। पेट भरने के लिए कुछ भी नहीं दिया ।सपा परिवाद की पार्टी है। सपा के पास कोई विचारधारा नहीं है। बसपा भारतीय संविधान के अनुसार सरकार चलाती है ।बूथ पर कार्यकर्ता जाएं वोटर लिस्ट में वोटर बढ़ाएं ।

 

बसपा की नीतियों रीतियों को जन-जन में बताएं। बसपा के कार्य काल में किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम करे। बसपा से जोड़ने का काम करें बसपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी। कैडर कैंप के विशिष्ट अतिथि गयाशंकर कश्यप ने कहा बसपा की सरकार 2022 में जरूर बनेगी। भारतीय संविधान को बचाना है। बसपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनाना है।
कैडर कैम्प के मुख्य अतिथि विश्वनाथ पाल ने सपा भाजपा कांग्रेस को लताड़ा अपने संबोधन में कहा मतदाता 1952 से 1984 तक अन्य पार्टियों को वोट देते रहे। 1984 में बसपा का गठन हुआ तब सर्व समाज को सम्मान मिला। राजनैतिक सामाजिक शैक्षिक भागीदारी मिली। बसपा की सरकार में यादव लोधी पाल निषाद कश्यप नई कनौजिया धोबी पासी चमार सोनकर खटीक सभी जाति के लोगों को राजनीतिक भागेदारी देकर बसपा ने विधायक सांसद मंत्री भी बनाया।

 

वर्तमान सरकार द्वारा तीन काले कानून जो जबरन थोपे गए हैं। बसपा की सरकार बनने पर तीनों काले कानून समाप्त कर दिया जाएगा। बसपा की सरकार बनते ही नौजवानों को रोजगार मिलेगा। गरीबों मजदूरों के साथ न्याय होगा। कैडर कैम्प में जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप आनंद, राम सिंह रावत ,हिम्मत सिंह सरोज, मोहम्मद आमिर मसूद खान, राम सिंगार यादव ,रजनीश कश्यप, रामप्रकाश यादव ,जमुना प्रसाद रावत, तबस्सुम सिद्दीकी, संतोष कुमार सोनकर ,राम सुरेश कनोजिया, सदन लाल निषाद सहित सैकड़ों बसपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *