लखनऊ- उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ स्थिति अपने आवास में अंतिम सांस ली। कमाल खान का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेहद दुखद। मशहूर पत्रकार कमाल ख़ान जी का आकस्मिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏 https://t.co/Gv79wZftAd— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 14, 2022
सपा ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी ने कमाल खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, ‘अत्यंत दुखद! एनडीटीवी के वरिष्ठ संवाददाता जनाब कमाल खान साहब का इंतक़ाल, अपूरणीय क्षति। दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।’
पत्रकारिता की एक गंभीर आवाज़ बनकर उभरे कमाल ख़ान जी का जाना… बेहद दुखद है!
उनके सच की गहरी आवाज़ हमेशा बनी रहेगी…
भावभीनी श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 14, 2022
कांग्रेस ने व्यक्त किया शोक
कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान साहब के निधन की खबर स्तब्ध करने वाली है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।