शिवपुरी, 7 अक्टूबर 2022/ आवश्यक रखरखाव का कार्य किए जाने हेतु 33 के.व्ही. बैराड़, पोहरी फीडर एवं 33/11 के.व्ही.वाणगंगा उपकेन्द्र के समस्त 11 के.व्ही.फीडरों पर 8 अक्टूबर को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही. बैराड़ एवं पोहरी फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बैराड़ से जुड़े समस्त क्षेत्र तथा 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र पोहरी से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं उच्चदाव उपभोक्ता क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसी प्रकार 11 के.व्ही.फीडर आर.के.पुरम, टीवी टावर, सिटी, सौनचिरैया, सेलिंग क्लब, विष्णु मंदिर, चीलोद आदि फीडर के बंद रहने से प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक समस्त 11 के.व्ही.फीडर आर.के.पुरम, टी.वी टावर, सिटी, सौनचिरैया, सेलिंग क्लब, विष्णु मंदिर, चीलोद इत्यादि फीडरों से संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
समाचार क्रमांक 35/2022 —00—
Tags मध्यप्रदेश शिवपुरी
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …