शिवपुरी, 7 अक्टूबर 2022/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी में प्रवेश सत्र 2022-23 हेतु शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए एमपी ऑनलाईन पोर्टल पुनः खोला गया है। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक ऑनलाइन पोर्टल से 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी के प्रभारी प्राचार्य श्री एम.पी.पाठक ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के अंतर्गत आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक आवेदक एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराते हुए 30 अक्टूबर तक प्रवेश लेने हेतु आवेदन कर सकते है।
समाचार क्रमांक 36/2022 —00—
Tags मध्यप्रदेश शिवपुरी
Check Also
देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …