Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 25 at 8.03.17 PM

बिजली कर्मचारियों ने किया एसडीओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःदक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सबडिवीजन सेक्टर-58 इंडस्ट्रीयल एरिया बल्लभगढ़ में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले बिजली कर्मचारियों ने सब डिवीजन के एसडीओ के अड़ियल रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गम्भीर आरोप लगाए इस मौके पर कर्मचारी नेता लेखराज चौधरी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी एक भी कर्मचारी के खिलाफ इस तरह की प्रताड़ना की कार्यवाही भविष्य में की गई तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सबडिवीजन के प्रधान सत्यप्रकाश चौहान ने की कर्मचारियों का आरोप है कि सबडिवीजन के एसडीओ ने जिस प्रकार से अपने अड़ियल रविये को दर्शाते हुए एक बेगुनाह कर्मचारी सहायक लाइनमैन पर जो निन्दनीय कार्यवाही की है

उससे दफ्तर के समस्त कर्मचारीयों में भारी रोष उत्पन्न है जिसको लेकर एचएसईबी वर्कर यूनियन इसकी पुरजोर खिलाफत करती है।कर्मचारी नेता लेखराज चौधरी ने कहा है। कि यदि किसी एक भी कर्मचारी के खिलाफ इस तरह की प्रताड़ना की कार्यवाही भविष्य में की गयी तो इसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। फिलहाल बिजली कर्मचारियों ने दफ्तर पर दो घंटे शान्तिपूर्ण इस प्रदर्शन को करते हुए अपना विरोध जताया है वहीं कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि निर्दोष कर्मचारी के साथ जल्द इन्साफ नही हुआ तो कर्मचारी अपने काम-काज को ठप्प कर आगे की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूरन बाध्य होंगे। और यदि इस विरोध प्रदर्शन से उत्पन्न किसी भी तरह की अशान्ति पैदा होती है।तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *