Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 25 at 6.20.34 PM

50 यूनिट ब्लड डोनेशन कैंप द्वारा अर्जित हुआ

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःबल्लभगढ़ मोहना रोड पर स्थित जैनिथ हॉस्पिटल  में तीसरा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया जय जिसमें रक्तदाताओं के माध्यम से 50 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। यह ब्लड संत भगत सिंह महाराज हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को दिया गया। जैसा कि जेनिथ हॉस्पिटल अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहता है चाहे पर्यावरण संरक्षण हो या ब्लड डोनेशन,इसी कड़ी में आज जेनिथ हॉस्पिटल में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 25दिसंबर को ब्लेड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने शिरकत की,वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला आईएमए की अध्यक्षा डॉ.पुनीता हसीजा रहीं।वरिष्ठ भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने इसअवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी जैसी महान शक्सियत की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित करना जेनिथ हॉस्पिटल द्वारा एक महान काम है उन्होंने रक्तदाताओं का भी हौसला बढ़ाया।इस अवसर पर विषेश रूप से जेनिथ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ.जीके शर्मा,डॉ. प्रियंका शर्मा(डायरेक्टर) आरसी शर्मा,राजेश कश्यप,(निदेशक), समाजिक कार्यकर्ता पारस जैन, सामाजिक कार्यकर्ता बुद्धा सैनी, समाजसेवी राकेश गुज्जर, जसप्रीत कौर (एच आर प्रमुख )मार्केटिंग टीम से अशोक कुमार,सतीश गर्ग,दीपक कुमार ,
विषेश रूप से उपस्थित रहे। डॉ. जीके शर्मा एवं डॉ.प्रियंका शर्मा ने सभी आए हुए अतिथियों,ब्लड डोनर्स,और पत्रकारों का अभार व्यक्त किया और कहा कि वे सामाजिक कार्यों को जारी रखेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260821 WA0000

भारत में सूचना क्रांति स्व.राजीव गांधी की देन:बलजीत कौशिक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *