Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 07 at 8.07.13 PM

विकसित समाज के लिए शिक्षा व संस्कार आवश्यक – एडीएम भंडारी

 

– दादाल के श्री शिवानन्द मठ परिसर में विराट विप्र प्रतिभा महाकुंभ का आयोजन, 300 प्रतिभा हुई सम्मानित

जालोर,सांचौर का द्वि जिला स्तरीय विराट महाकुंभ कई नेता व उच्च प्रशासनिक अधिकारियों ने की शिरकत

मनीष दवे IBN NEWSWhatsApp Image 2024 01 07 at 8.07.13 PM 1

भीनमाल :– बागोड़ा के निकटवर्ती दादाल स्थित श्री शिवानन्द जी मठ में रविवार को विप्र फाउंडेशन जोन 1C तत्वाधान में विराट ब्राह्मण प्रतिभा महाकुम्भ का आयोजन हुआ । प्रतिभा महाकुंभ के आयोजन में मुख्य अतिथि विप्र फाउंडेशन के राज्य संगठक उमेश तिवारी ने कहा कि समाज के उन्नयन के लिए प्रतिभाओं को उत्साहवर्धन कर प्रोत्साहन देना एक प्रेरक कार्य है l उन्होंने उन्नत समाज,समर्थ राष्ट्र की परिकल्पना को लेकर विप्र फाउंडेशन के विविध प्रकल्प को सभा के सामने प्रस्तुत किया l
सांचौर अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्कार पोषण से राष्ट्र अभ्युदय संभव अत मानव मात्र को श्रेष्ठ विचारों से परोपकार कर नर सेवा नारायण सेवा को परिलक्षित कर जीवन साकार करने की बात कही l
स्वाग्ताध्यक्ष विप्र फाउंडेशन के दिनेश दवे प्रदेश महामंत्री ने विप्र फाउंडेशन के बहु आयामी नवाचरों को विस्तार से बताया l
कार्यक्रम संयोजक रूपराज राजपुरोहित मोरसीम ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया l
डाक्टर घनश्याम व्यास ने विफा जोन 1C के द्वि जिला स्तरीय विप्र प्रतिभा महाकुंभ का आयोजन बागोड़ा ब्लॉक द्वारा दादाल के श्री शिवानन्द मठ परिसर में कार्यक्रम की भव्यता एक ऐतिहासिक पहल बताया l जिला महामंत्री डॉक्टर घनश्याम व्यास ने बताया कि विप्र प्रतिभा महाकुंभ में जालोर व सांचौर जिलो से सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज की प्रतिभा युवा‌-मातृशक्ति भाग लेकर उत्साह पूर्वक भाग लियाl इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान धुखाराम राजपुरोहित ने संत महापुरुष से जीवन चरित्र को विविध प्रसंगों से माध्यम से विप्र समाज में 36 कौम के साथ चलने की बात कही l

जालोर-सांचोर जिले के प्रतिभा सम्मान बागोड़ा ब्लॉक को मेजबानी को मिले दायित्व को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह दिखने को मिल रहा था l
जिला अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन के नैन सिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम में आभार प्रकट किया lWhatsApp Image 2024 01 07 at 8.07.13 PM

सभी ब्राह्मण समाज व द्वय जिले के कार्यकर्ताओं ने अपने तन मन धन से पूर्ण निष्ठा के साथ संकल्पित होकर पूर्ण करने पर शब्द मालिका से अलंकृत किया गया l

कार्यक्रम का संचालन डॉ घनश्याम व्यास ने किया l
ब्लॉक अध्यक्ष अदरा राम राजपुरोहित ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।

300 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

प्रतिभा सम्मान समारोह में जालोर व सांचोर जिले की करीब 300 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में समाज के होनहार छात्र छात्राओं के साथ, राजकीय सेवा में चयनित कार्मिकों, विकसित समाज हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं समेत करीब 300 प्रतिभाओं का मेडल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया ।

तीन हत्याओं के खुलासे की मांग

विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री दिनेश दवे ने कार्यक्रम में कहा कि समाज की ओर से हाल ही में हुई तीन हत्याओं के राज खोलने को लेकर कड़ी मांग उठाने की बात कही गयी । पंचेरी में संत हत्या , बिशनगढ़ में बालक की हत्या व टीकमसिंह हत्याकांड का खुलासा करने को लेकर मांग की गई ।

ब्राह्मण समाज से मुख्यमंत्री बनने पर जताया आभार –

प्रदेश संगठक विप्र फाउंडेशन राजस्थान के उमेश तिवारी ने कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान राजस्थान सरकार में भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से भजनलाल शर्मा को बनाये जाने पर समाज की ओर से आभार जताया व मंत्री मंडल में भी समाज की हिस्सेदारी को महत्व देने की मांग की गई ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *