Breaking News

जनता का समर्थन नहीं मिलने पर विधायक जी कर रहे जुगाड़ रूपी यंत्र का इस्तेमाल

Ibn24×7news
निचलौल महराजगंज
जनपद महाराजगंज के बहुचर्चित सिसवा विधानसभा क्षेत्र 317 में वर्तमान विधायक ने पिछले चुनाव में मोदी लहर के जुगाड पर सवार हो विधायक तो बन गये लेकिन जनता का आरोप है कि विधायक बनने के बाद पांच सालों तक वह खुब भ्रष्टाचार किये। मिली जानकारी के अनुसार बाजार में गर्म चर्चाओं की बात करें तो वर्तमान विधायक के विषय में आम जनमानस में एक स्लोगन प्रचलित है। पांच साल बाद 2022 के चुनावी समर में वर्तमान विधायक 317 विधानसभा सिसवा का जनमानस में खुला विरोध हो रहा है और जगह-जगह लोग अपने पीड़ा के आधार पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पुर्व निचलौल ब्लाक के बीडीसी और ग्राम प्रधानों की गोपनीय बैठक जिसे मीडिया जगत की नजरों से छूपाने का भरपूर प्रयास हुआ था, तारा चंद महाविद्यालय निचलौल के दुसरी मंजिल पर आयोजित हुये बैठक में वर्तमान विधायक सिसवा ग्राम प्रधानो और बीडीसी से एक प्रत्यासी के नाम पर समर्थन मांगते हुए जुगाड लगा रहे हैं। कभी निचलौल के ब्लाक प्रमुख चुनाव को जिताने का अनैतिक जुगाड लगाने वाले विधायक अब अपने लिए जुगाड लगाने की कोशिश कर रहें हैं ऐसा तमाम लोगो का कहना है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *