Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 26 at 5.35.01 PM

सपा के दर्जनों कार्यकर्ता हुए बसपा में शामिल

 

बसपा की नीतियों से प्रभावित होकर की सदयस्ता ग्रहण लिया।

मीरजापुर। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी अहरौरा के कार्यालय पर दिन शनिवार को सपा से आये दर्जनों कार्यकर्ता हुए बसपा में शामिल हो गए। सपा कार्यकर्ताओं ने बसपा में शामिल होने से पहले बताया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा गठबंधन पालन न करते हुए विधानसभा क्षेत्र में दो दो सपा का प्रत्याशी उतार देने से जीती हुई सीट हम हार रहे हैं।

जिससे मन खिन्न हो गया है अतः हम सभी बसपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। क्षेत्रीय कार्यालय पर बसपा नेता प्रेम शंकर मौर्य (मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मण्डल) के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कमलेश प्रसाद सोनकर को माला पहनाकर, बसपा का सदयस्ता ग्रहण कराया। वही आगामी विधानसभा चुनाव में मड़िहान के प्रत्याशी नरेन्द्र कुशवाहा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान असलम अंसारी (नगर अध्यक्ष), संतोष कुमार मौर्य (सेक्टर अध्यक्ष), नगेन्द्र बिंद, श्यामलाल सोनकर, रसीद खान, लालजी सोनकर के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *