Breaking News

मवई अयोध्या -दर्जनों लोगों ने थामा पार्टीआप का दामन

20/06/2021
संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन
आईबीएन न्यूज

मवई अयोध्या – आगामी विधान सभा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी की मजबूती लगातार बढ़ रही है और काफ़ी संख्या में लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर आमआदमी पार्टी में जुड़ रहे हैं।
रूदौली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देहात डाक्टर शौकत अली शाही की अध्यक्षता में ग्राम सभा भेलसर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे के निकट पार्टी की बैठक आयोजित की गई जिसका संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम गौस ने किया।जिसमें आप जिलाध्यक्ष डा0 शाही ने उपस्थित लोगों को मुखातिब करते हुए आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्दारा किए गए कार्यो के बारे जानकारी देकर दिल्ली मॉडल को विकास की राजनीति बताया।आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए क्षेत्र के हैदर अली के नेतृत्व में अन्य पार्टियों को छोड़कर लगभग चार दर्जन से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष देहात डाक्टर शाही ने सभी साथी सदस्यों को पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।आमआदमी पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्यरूप से हैदरअली,फिराक अहमद,कुद्दूस अहमद,गुफरान,शिव प्रसाद,न्याज अहमद,बंटी,मुक्तदिर,इज़हार अहमद,रईस अहमद,सिराज अहमद व मारूफ अहमद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *