Breaking News

एक साथ जिला जेल पहुचे डीएम व पुलिस कप्तान: कोरोना को लेकर सजगता

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

ग़ाज़ीपुर: जिला कारागार गाजीपुर का स्थलीय निरीक्षण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह  पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह, ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जेल की व्यवस्थाओं को देखते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

अधिकारियों ने सभी बैरकों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। सभी को प्रत्येक दशा मे मास्क का प्रयोग करने की सलाह दीं। इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया, तथा बैरको मे बन्दियो से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

जिला कारागार के रसोई घर के निरीक्षण के दौरान बन रहे भोजन के मीनू की जानकारी लेते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।  पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जायं।

कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए उचित दूरी का पालन करने का निर्देश देते हुए प्रत्येक बंदी को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *