Breaking News

जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तिगांव में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली | भाजपा ज़िला अध्यक्ष पिछले एक महीने से सेवा ही संगठन के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह आयोजित टीकाकरण शिविर का शुभारम्भ और निरीक्षण कर रहे हैं | इसी कड़ी में उन्होंने तिगांव में राजकीय प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वैक्सीन की पहली डोज ली | टीका लगवाने के बाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी का संक्रमण दोबारा तीव्र गति से फैल रहा है इसलिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है |

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत अभी तक 11 करोड़ से ज़्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है | वसुधैव कुटुम्बकम के मंत्र पर विदेशों को भी वैक्सीन दी जा रही है | देश के वैज्ञानिकों द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वैक्सीन बनाई गई है जो पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है इसलिए बिना किसी संकोच के टीका अवश्य लगवाएं | टीका लगवाने के बाद भी मास्क जरूर लगाए, सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करें और जरूरी एहतियात बरतें |

 

गोपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है उसका पालन अवश्य करें | बिना किसी आवश्यक कार्य के इधर उधर ना घूमें | देश और प्रदेश की सरकार लोगों की जान की परवाह करते हुए नि:शुल्क टीका लगा रही है ताकि कोरोना से सबको बचाया जा सके | आपका एक गलत कदम आपकी और आपके परिवार की जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है | सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है इसलिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें | उन्होंने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते हुए ज़्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस अभियान से जुड़कर टीका लगवाने और लोगों को प्रेरित करने की अपील की |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *