Breaking News
IMG 20220924 163028 1

ग्राम चनकौली में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर किया फ्लैग मार्च

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चनकौली में दो समुदायों के मध्य पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारी पुलिस बल व पीएससी के साथ ग्राम चनकौली व कस्बा सिसवा बाजार के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

शांति व्यवस्था भंग करने वाले व माहौल खराब करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिये रिहर्सल भी करवाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे गैर सामाजिक तत्वों पर पुलिस नजर रख रही है क्योंकि पुलिस अलर्ट मोड पर है। किसी भी स्थिति में शांति व कानून व्यवस्था भंग करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उक्त घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। एसपी ने शरारती तत्वों को चेताया की माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अफवाहों पर ध्यान ना दें। ऐसे असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर के साथ ही पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर भी रहेगी। टि्वटर फेसबुक व्हाट्सएप आदि पर आपत्तिजनक व भड़काऊ मैसेज करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्थानीय संभ्रांत नागरिकों व दोनों समुदायों से आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार  मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *