Breaking News

पण्डित राम अधीन दीक्षित डिग्री कॉलेज में स्मार्ट फोन का किया गया वितरण ,डी जी शक्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों मे किया गया स्मार्ट फोन का वितरण

Ibn24×7news
भिटौली महराजगंज
परतावल ब्लॉक के पकड़ी दीक्षित में स्थित पंडित राम अधीन डिग्री कॉलेज में रविवार को बी ए . तृतीय वर्ष के छात्र छात्राओं के बीच में टेबलेट का वितरण किया गया l

IMG 20220508 WA0009कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि परतावल प्रमुख आनंद शंकर वर्मा तथा शासन द्वारा नामित कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मण चतुर्वेदी (बी डी वो परतावल ) के द्वारा डीजी शक्ति मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि आनंद शंकर वर्मा ने मां सरस्वती के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।और सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सरकार के लाभकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया और विस्तृत चर्चा किया। कहा कि आज के दौर में शिक्षा इंटरनेट के माध्यम से प्रदान की जाने लगी है लेकिन आज भी कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टेबलेट या स्मार्टफोन खरीदने में सक्षम नहीं है। ऐसे सभी छात्रों के लिए हमारे मुख्यमंत्री जी के द्वारा यूपी में फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना लाभकारी सिद्ध होगा। आज के दौर में आधुनिकरण बहुत तेजी से हो रहा है। शिक्षा प्रदान करने के तरीके भी समय के साथ आधुनिक होते जा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि स्मार्टफोन छात्र छात्राओं के पढ़ाई में लाभदायक होगा और रोजगार की सूचनाओं के लिए भी वरदान साबित होगा l जिला पंचायत सदस्य शमशाद आलम ने कहा कि यह स्कीम बेहतर है इससे बच्चों मे एक नई ऊर्जा मिलेंगी प्रदेश सरकार ने यह बेह्तरीन कार्य किया है l आकांक्षा शुक्ला ने सरस्वती जहाँ गीत प्रस्तुत किया तो वही शालिनी और आकांक्षा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक अंजनी कुमार दीक्षित ने किया वहीं कार्यक्रम का संचालन घनश्याम पटेल ने किया l इस दौरान सिद्धार्थ दीक्षित, अवधेश प्रसाद दीक्षित, दिनेश प्रसाद दीक्षित, मकरध्वज मिश्रा, ग्राम प्रधान हकीम खान, सुमन गुप्ता, विजय कुमार, घनश्याम पटेल, मेनका पटेल प्रदीप यादव, सूर्य नारायण पांडेय व राकेश दीक्षित सहित कॉलेज के छात्र /छात्राए मौजूद रहे l

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *