Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 08 at 9.20.33 PM

पुलिस ने 260 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर को क्या गिरफ्तार दो बांछित

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी- पुलिस ने 260 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी रमेश शर्मा टीम के साथ गस्त कर थे, तभी मुखविर ने सूचना दी एक कस्बे के स्मैक तस्कर स्मैक लेकर जा रहा है।आप चाहो तो पकड़ सकते हो सूचना पर विश्वास कर चौकी प्रभारी रहपुरा अंडर पास पर चैकिंग करने लगे तभी उन्हें एक युबक आते दिखाई दिया और पुलिस को देख कर पीछे मुड़कर भागने लगा पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलासी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया थाने लेजाकर स्मैक का बजन किया तो 260 ग्राम स्मैक निकली पूंछतांछ में उसने अपना नाम नदीम उर्फ मुन्ना पुत्र शकील निवासी मोहल्ला अंसारी फतेहगंज पश्चिमी बताया और कहा कि मैंने यह स्मैक जाकिर हुसैन पुत्र कल्लन बख्स निवासी मोहल्ला अंसारी और नईम उर्फ भाडू पुत्र मोहम्मद हनीफ चौंडा खड़ंजा से खरीदी है पुलिस ने धारा एनडीपीएस के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। और दोनों को बांछित किया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 5 लाख 20 हजार बताई जा रही है। टीम में चौकी प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा कांस्टेबल पंकज चौधरी कॉन्स्टेबल कपिल कुमार थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *