Breaking News

देवरिया :- मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त डीएलएड एवं बीएड कालेज के प्रबंधकों की बैठक आयोजित

 

देवरिया (सू0वि0) 14 फरवरी। जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में समस्त डीएलएड एवं बीएड कालेज के प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई।

IMG 20220214 WA0005
कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक स्वीप नोडल एवं जनपद देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्देश देते हुए निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार प्रतिदिन संबंधित ग्राम सभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षु ग्रामवासियों को चुनाव प्रक्रिया,ईवीएम एवं कोरोना गाइडलाइन के बारे में बताते हुए लोगों को 3 मार्च 2022 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान हेतु प्रेरित करेंगे।


इस अवसर पर डायट प्रवक्ता डॉक्टर प्रसून कुमार सिंह,सत्यम श्रीवास्तव, स्वीप कोऑर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, शिखर शिवम त्रिपाठी, सहसमन्वयक सामुदायिक सहभागिता आलोक पांडेय समेत जनपद के विभिन्न डीएलएड विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *