Ibn24x7news रिपोर्ट सुभाष चन्द्र यादव
देवरिया- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती आज पूरे जनपद में समारोह एवं विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। सरकारी/गैर सरकारी भवनो पर ध्वज फहराने के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया व उनके प्रिय भजन का पाठ किया गया तथा स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
जिलाधिकारी अमित किशोर ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को माल्यार्पित एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्टेडियम में आयोजित बालक एवं बालिका वर्ग के क्रास कन्ट्री रेस के विजयी प्रतिभागियों में भी पुरष्कार का वितरण किया।
आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री ने जो भी बाते कही उसका जीवन में स्वतः उन्होने पालन किया। यह आदर्श प्रस्तुत किया कि जो बात कहा जाये उसे अपने जीवन में स्वतः अपनाया जाय। इन महापुरुषों के इन विचारो को यदि हम अपने जीवन में उतार ले तो यह हमारे लिये काफी सार्थक होगा और हम अपने में काफी परिवर्तन भी महसूस करेगें। उन्होने स्वच्छता का संकल्प के साथ गन्दगी न फैलाने तथा कार्यालयो की साफ-सफाई को अपनाये जाने की अपील उपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियों से करते हुए कहा कि यदि हम मद्य पदार्थ का सेवन एवं पान-गुटखा का प्रयोग नही करने के साथ-साथ पाॅलिथिन का प्रयोग भी न करने का आज संकल्प ले तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धान्जलि होगी।
जिलाधिकारी ने क्रास कन्ट्री रेस के विजेताओ को पुरष्कृत करते हुए कहा कि बच्चो में प्रतिभा निखारने की आवश्यकता है, इसके लिये हम सभी को प्रयास करना होगा तभी हर वर्ग में उच्च कोटि के खिलाडी लिकल कर बाहर आयेगें, जो जिला, प्रदेश/देश का नाम रोशन करेगें। उन्होने कहा कि छाटी उम्र में ही बच्चो को हर क्षेत्र में ढाला जा सकता है, जो आगे चलकर कडी मेहनत कर अपना लोहा मनवाने में सफल होते है।
गोष्ठी को मुख्य राजस्व अधिकारी राम अवध यादव एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीतारामगुप्त, अपर जिलाधिरकारी प्रशासन राकेश पटेल आदि ने सम्बोधित किया। सांस्कृतिक कला केन्द्र की छात्राओं द्वारा प्रिय भजन ‘‘रघुपति राघव राजा राम’’ की प्रस्तुति मधुरेन्द्र श्रीवास्तव के साथ की गयी। संचालन राम निवास पाण्डेय द्वारा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीराम पाण्डेय ने आजादी के आन्दोलनों के संस्मरण भी बतायें।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने विकास भवन में तथा पुलिस अधीक्षक एन0कोलांची ने पुलिस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गंाधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पित किये जाने के साथ उनके जीवन आदर्शाे पर प्रकाश डाला गया।
इसी प्रकार समूचे जनपद में नगर से लेकर ग्रामीण अंचलो में गांधी जी एवं लाल बहादुर जी की जयन्ती पूरे धूम-धाम से मनाया गया। जगह-जगह उनके जीवन आदर्शो से जुडे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Check Also
देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …