आज दिनांक 15.10.2018 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री एन. कोलांची द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहन, संदिग्ध व्यक्ति, बिहार बार्डर, जनपदीय बार्डर की सघन चेकिंग करें एवं बैंक/एटीएम एवं अनावश्यक रूप से बैंकों के आस-पास व बैंकों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछ-ताछ करे, जिससे जनपद में लूट, छिनैती, चोरी जैसी कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। जिसके परिप्रेक्ष्य में अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष देवरिया द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बैंक/एटीएम/बिहार बार्डर आदि स्थानो की चेकिंग किया गया। पुलिस *अधीक्षक देवरिया श्री एन0 कोलांची द्वारा स्वयं सुभाष चैक पंजाब नेशनल बैंक का* निरीक्षण करते हुए बैंक अधिकारी/कर्मचारीगण से सुरक्षा के सम्बन्ध मे बात-चीत किया गया तथा बैंक मे उपस्थित व्यक्तियों से पूछ-ताछ किया गया एवं उपस्थित सुरक्षा कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया।
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …