Breaking News

देवरिया -सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ निकला जुलूस मोहम्मदी

देवरिया से फिरोज खान की रिपोर्ट

देवरिया।हर साल की तरह इस साल भी देवरिया जनपद में पैगंबरे आजम हज़रत मोहम्मद (सल्ल.) की योमे पैदाइश का त्योहार ईद-ए-मिलादुन्नबी बड़े ही जोश-ओ खरोश के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक दुरूदो सलाम व नियाज का सिलसिला चलता रहा। जगह जगह जुलूस के साथ सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद कर के खुशियां मनाई गई।जगह जगह अंजुमनों और आम लोगो ने लंगर का आयोजन किया। वही इस मौके पर बैजनत्था से देसई देवरिया तक एक बड़ा जुलूस निकाला गया जहा हजारों की तादात में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद मुस्लिम युवाओं के द्वारा अल्लाह हू अकबर व सरकार की आमद मरहबा का नारों से पूरा समां गूंज उठा ।इस मौके पर जुलूस का जगह-जगह इस्तेक्बाल किया गया। जुलूस में मस्जिदों और मदरसों की अंजुमने शामिल थी।
वही जुलूस ए मोहम्मदी में मस्जिदों के पेश इमामों ने पैगंबरे आजम हजरत मुहम्मद सल० के यौमें पैदाइश के मौके पर रोशनी डाली और बताया कि इस्लाम ईमानदारी भाईचारे अमन चैन आपसी मोहब्बत से रहने का सबक देता है। वही सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नज़र सीओ सदर श्रेयस त्रिपाठी सहित पूरा पुलिस बल मौजूद रहा ।इस मौके पर कमेटी के तरफ से सदर शाह मनौऊवर, नाजिम नयमुल्लाह, रऊफ, शमशाद अली,कलीमुल्लाह, परवेज, तबरेज, मोहम्मद अली,अजहर,लकमुद्दीन, नसीम, अफरोज, आरिफ, बरकत आदि मौजूद रहे

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *