Breaking News

देवरिया-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार हरिलाल के परिजनों को दिलाया हरसम्भव मदद का भरोसा

1

देवरिया। गत दिनों बेल्थरारोड में महवीरी जूलूस के अवसर पर डीजे की आवाज से हार्टअटैक के चलते दिवंगत हुए वहां के पत्रकार हरिलाल प्रसाद के यहां जाकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने परिजनों के घर पहुंचकर उनको भरोसा दिलाया कि संगठन हर सुख दुख में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय हरीलाल के अबोध पुत्र व पुत्री की बेहतरीन शिक्षा में वे मदद करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के जिला प्रभारी अरविंद कुमार यादव, तहसील अध्यक्ष पुनीत कुमार गुप्ता, अशोक जायसवाल, रविन्द्र नाथ, जिला मीडिया प्रभारी शब्बीर अहमद, घनश्याम शर्मा, संजीव उर्फ बाबा, ओपी सिंह, राधेश्याम माली, जवाहर लाल गुप्ता आदि मौजूद रहें। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की बेल्थरारोड इकाई की सराहना की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *