Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 19 at 3.59.46 PM

देवरिया-फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास

IBN NEWS देवरिया

पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया के पर्यवेक्षण में केंद्रीय बल सहित थाना मदनपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च कर आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास।

आज दिनांक 18.01.2022 को श्रीमान उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देवरिया के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम करने तथा जनता के मध्य भयमुक्त मतदान करने का विश्वास कायम करने के दृष्टिगत आज मदनपुर थाना क्षेत्र के कस्बा मदनपुर,गोला बाजार,बरांव,पकड़ी बाजार इत्यादि क्षेत्रों में सशस्त्र सीमा बल एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान जनता से अपील की गई कि यदि कहीं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हुआ पाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दे. इसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति वोट डालने के लिए प्रलोभन दे तो उसके प्रलोभन में न आए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें.
फ्लैग मार्च में, थानाध्यक्ष मदनपुर श्री भवानी भीख राजभर मय पुलिस टीम एवं एस एस बी के उपनिरीक्षक बालेन्द्र सिंह समेत भारी संख्या में जवान सम्मिलित रहे.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *