Breaking News

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध  हुयी कार्यवाही एवं संदिग्धों की हुयी चेकिंग

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाये, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाडियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाते समय तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 117 वाहनों  का चालान  किया गया।इसी के साथ
जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में शान्ति भंग की आशंका व भविष्य में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न थानों से कुल- 23 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा-151/107/116 सीआरपीसी में  गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पैदल गश्त अभियान*
…………….
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे पैदल गश्त अभियान के तहत जनपद पुलिस के सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर पैदल गश्त अभियान को जारी रखते हुए दुकानदारों, व्यापारियों तथा आम जनता से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा उनकी समस्या सुनी गयी। कस्बा में स्थित चौराहों, सड़क की पटरियों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा आम जनमानस को  पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। जिससे चौराहों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यातायात सुगम हो सके ।

*थाना पुरन्दपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
………………..
थाना पुरन्दपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में नवाजुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन सा0 मझगांव थाना मधुबनिया जिला रुपनदेही नेपाल राष्ट्र , शकील उर्फ अज्जू पुत्र शब्बीर सा0 कोल्हुई बाजार , कृष्ण मोहन पुत्र संतराम व राज वर्मा पुत्र मक्खन नि0गण कुसहा थाना कोल्हुई के कब्जे से 05 अदद चोरी की मोटर साईकिल बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 13/22 धारा-41/411/413/379/488/489 अधिनियम में  पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*गुण्डा एक्ट में की गयी कार्यवाही-*
…………………………….
थाना कोठीभार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही मेंअभियुक्तगण मो0 हसरत अली पुत्र ईशरत,  अशरफ अली पुत्र ईरफान , इमरान अली पुत्र अशरफ, लिकायत पुत्र इरफान , सैफ पुत्र इशरत नि0गण वार्ड नं.-13 सिसवा बाजार व रमेश विश्वकर्मा पुत्र भगवत सा0 सोहट थाना कोठीभार  जनपद महराजगंज के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/22 धारा ¾ गुण्डा एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

*थाना कोल्हुई पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-*
……………………………
अभियुक्त लाल चन्द पुत्र ठाकुर राम गुप्ता सा0 व थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 निल/22 धारा ¾ गुण्डा एक्ट में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
विवेचनाओं का निस्तारण*-
……………………
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा गुण-दोष के आधार पर विवेचना की कार्यवाही करते हुए कुल-14 विवेचनाओं  का निस्तारण किया गया ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *