Breaking News

देवरिया – 2 कि0 600 ग्रा0 अवैध गांजे के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

देवरिया .थाना बनकटा पुलिस द्वारा 2 कि0 600 ग्रा0 अवैध गांजे के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*
आज दिनांक 27.06.2021 को उप निरीक्षक विपिन यादव मय हमराह आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी अरविंद सोनकर, रि0 आरक्षी शिव कुमार देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर अकटही बाजार दरियाव मोड़ के पास से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा अपना नाम पता 01.कृष्ण मद्धेशिया पुत्र स्व0 आद्या प्रसाद निवासी रघुनाथपुर थाना बनकटा जनपद देवरिया बताया गया, अभियुक्त के पास से एक झोले में कुल 2 कि0 600 ग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए बरामद अवेैध गांजे को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *